<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

इज्जतनगर मंडल के 660 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगा कवच 4.0


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 660 किलोमीटर रेल मार्ग पर कवच संस्करण 4.0 लगाने को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर करीब 295 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे मंडल के चिन्हित रेल खंडों पर रेल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

यह कार्य भारतीय रेलवे के शेष रेल खंडों पर लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) संचार तंत्र के साथ कवच की व्यवस्था करने से संबंधित व्यापक परियोजना के तहत स्वीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत इज्जतनगर मंडल के शेष खंडों को कवच संस्करण 4.0 से लैस किया जाएगा।

कवच भारत में स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखते हुए सिग्नल पार करने के उल्लंघन और ट्रेनों की संभावित टक्कर जैसी घटनाओं को रोकना है। आवश्यकता पड़ने पर यह प्रणाली स्वत: ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित करने में सक्षम है।

कवच प्रणाली ट्रेनों को निर्धारित अधिकतम गति सीमा के भीतर सुरक्षित संचालन में सहायता करती है। साथ ही परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाने और घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इज्जतनगर मंडल के 660 किलोमीटर रेल मार्ग पर कवच 4.0 की स्थापना से सुरक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा। रेलवे के इस कदम से यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages