वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बुधवार को नगर बाजार स्थित राजकोट से शहीद राजा उदय प्रताप सिंह चौक तक भाजपा बहादुरपुर मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना, पूर्व विधायक रवि सोनकर और विजय भान सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और व्यापक जनभागीदारी का महाअभियान बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
यात्रा में मीना पांडेय, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, रणविजय गौतम, संजय पांडेय, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, अनिल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment