<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 21, 2026

तेनुहिया वार्ड की जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के महासचिव अभिमन्यु विश्वकर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 8 चरगावां के तेनुहिया वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के जरिए क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़क, जलनिकासी और पथ प्रकाश की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
इस दौरान महानगर कांग्रेस के महासचिव अभय सिंह ने कहा कि तेनुहिया वार्ड की सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क, नाली तथा पथ प्रकाश व्यवस्था का निर्माण कराने की मांग की।
अभय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व चेयरमैन मनरेगा कांग्रेस मंडल गोरखपुर राकेश राम त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, आनंद पाठक, त्रिपुरारी द्विवेदी, अनिल शुक्ला, अनिल तिवारी, मृत्यंजय तिवारी, पिंटू मद्धेशिया, महेंद्र मिश्रा, रवि सिंह, सुनील वर्मा, दीपू शर्मा, टुनटुन, संजय यादव, विनोद सिंह, अजय सिंह, राजकुमार मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages