महादेवा, बस्ती। विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत लालगंज में कुआनो नदी किनारे लगभग एक वर्ष पूर्व निर्मित सीमेंट का चबूतरा बदहाल हो गया है। चबूतरे की ऊपरी सीमेंट की परत कई स्थानों से उखड़ चुकी है, जिससे नीचे की गिट्टी साफ दिखाई देने लगी है। क्षतिग्रस्त हिस्सों में घास-फूस उग आने से लंबे समय से रखरखाव न होने की भी पोल खुल रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के महज एक वर्ष के भीतर ही चबूतरे की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उनका आरोप है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते चबूतरा समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश और लगातार उपयोग के कारण चबूतरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने तथा चबूतरे की शीघ्र मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment