वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
महादेवा, बस्ती। लालगंज क्षेत्र के गौरा-धुन्धा स्थित बाबा गौरानाथ शिव मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंदिर में तेनुवा निवासी अनुराग पाल (राजन), हरेन्द्र पाल सहित सूरापार, नेवारी, छतौरा, अमईपार, कुरमौल, जनजन कला, गौरा-धुन्धा, कठैचा, सोहिला, दरसिंघा, बखरिया, जिगिना, परसोहिया, लालगंज और बेलवाडांड समेत आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। बस्ती के छविलहा खोर तथा गोरखपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गौरानाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
रुद्राभिषेक एवं पूजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ बाबा गौरानाथ का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा गौरानाथ के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और यहां दूर-दराज से भी भक्त दर्शन एवं पूजन के लिए आते हैं।
बाबा गौरानाथ शिव चैरिटेबल ट्रस्ट, गौरा-धुन्धा, लालगंज, बस्ती की ओर से सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने बाबा गौरानाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुखमय, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

No comments:
Post a Comment