<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

रक्षाबंधन पर बहनों को किराये में 25 प्रतिशत की छूट, परिवहन यूनियनों ने दिया उपहार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रक्षाबंधन पर्व पर जनपद में सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार में बस, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने की।

बैठक में आरटीओ प्रवर्तन ने सभी यात्री वाहनों में निर्धारित किराया दरों का पालन करने, यात्रियों के साथ भद्र व्यवहार करने तथा किसी भी दशा में ओवरलोडिंग नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों का संचालन केवल सत्यापित वाहन चालकों से ही कराया जाए, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती माला बाजपेयी ने जनपदवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने से बचने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बहनों से अपील की कि वे अपने भाइयों को हेलमेट उपहार में देकर जीवन रक्षा का अमूल्य संदेश दें।

बैठक में जनपद के बस, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए आश्वासन दिया कि रक्षाबंधन के दिन उनके वाहनों से यात्रा करने वाली सभी बहनों से निर्धारित किराये से 25 प्रतिशत कम किराया लिया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे जनपद की बहनों के लिए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में बताया।

बैठक में बस यूनियन अध्यक्ष गयापाल, टैम्पो टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भोला, राहुल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages