वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना गौर पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशन सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर 10, बभनान, थाना गौर, जनपद बस्ती तथा अमित मौर्या पुत्र जिलाजित मौर्या, निवासी मधोबाजार, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा, हाल मुकाम सुभाष नगर वार्ड नंबर 10, थाना गौर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
थाना गौर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बभनान सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गौर में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 143/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

No comments:
Post a Comment