<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

आठ माह से दूसरी किस्त का इंतजार, गरीबों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

- कांग्रेस ने आवास योजना के लाभार्थियों की समस्या उठाई, एडीएम को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब परिवारों को दूसरी किस्त का इंतजार है। आठ माह से अधिक समय बीतने के बावजूद दूसरी किस्त जारी न होने से लाभार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जनपद बस्ती प्रभारी दिलीप कुमार निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम ई. वैभव शर्मा को सौंपकर तत्काल दूसरी किस्त जारी कराने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जनवरी 2026 में पात्र गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिली थी। इसके बाद लाभार्थियों ने अपने जर्जर मकान, छप्पर और कटरैन आदि हटाकर पक्के मकान की नींव तैयार कर दी। दूसरी किस्त न मिलने के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और कई परिवार गर्मी व बरसात के बीच खुले अथवा अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं।
प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि गरीबों ने सरकार की योजना पर भरोसा करते हुए अपने पुराने आशियाने तक तोड़ दिए, लेकिन दूसरी किस्त लंबित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश देने की मांग की, ताकि गरीब परिवारों को जल्द पक्का आशियाना मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस अशोक कश्यप, राजकुमार यादव, अशोक निषाद, भारत निषाद, राहुल निषाद सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages