<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

रक्षाबंधन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना का पर्व - विनोद


हर्रैया, बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला हर्रैया के तत्वावधान में शनिवार को ब्रह्मदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज, थाना खास हर्रैया में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह संतोष ने की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता विनोद ने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में रक्षा का भाव व्यापक है। यह पर्व जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में पिरोने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और संस्कारयुक्त जीवन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
जिला कार्यवाह संतोष ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि समाज में परस्पर विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला संस्कार पर्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं गणमान्य लोगों ने समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages