<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

बसपा की ओबीसी समीक्षा बैठक में उमड़ा जनसैलाब, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता


बस्ती। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से सामाजिक भाईचारा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के तेनुई मंदिर चौराहे के निकट स्थित एक लॉन एवं मैरिज हाल में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य मंडल संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भीम राजभर ने बसपा सरकार के कार्यकाल में ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी समाज को एकजुट होकर बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में ओबीसी समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल संयोजक रामचेत निराला ने की। उन्होंने ओबीसी समाज के लोगों से बसपा को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने ओबीसी समाज को जागरूक करते हुए बसपा द्वारा ओबीसी समेत अन्य वर्गों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को किसी के बहकावे में आने के बजाय बसपा को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जिस झंडे पर हाथी, वही हमारा साथी और जिस पर हाथी नहीं, वह हमारा साथी नहीं।”
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बसपा में ओबीसी समाज को उसके हक और अधिकार के लिए राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलता है, जबकि अन्य पार्टियां ओबीसी समाज को केवल वादों और जुमलों तक सीमित रखती हैं।
बैठक में दयाशंकर गौतम, अनिल कुमार मौर्य, शिव कुमार प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद गौतम, कृष्ण प्रसाद मौर्य, गुलाब राव, देशराज, बंधु चौधरी, रामदास यादव, अंकुर चौहान, सर्वेश यादव, महेश राजभर, सोनू राजभर, संतराम राजभर, रामू राजभर, पंकज कुमार यादव, महेश यादव, मेंहिलाल यादव, रमाकांत गौड़, संजय राजभर, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, हृदय राम, उदय राज, राम सजीवन, अजय कुमार, बाबूराम भारती, पंकज कन्नौजिया, मनोज कुमार, विमल कुमार, हरीश कुमार, रामानंद, राम बुझारत, राम चरित्र, गोकुल प्रसाद, अमन प्रधान, संजय चौधरी, धर्मराज प्रजापति, शिवम चौहान, उमेश चौधरी, विकास चौधरी, मोहन चौधरी, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ओबीसी समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages