<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल की नौवीं पुण्यतिथि पर किया गया नमन


बस्ती। मेधा संस्थापक एवं पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल की नौवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को गांधीकला भवन परिसर स्थित बापू प्रतिमा के निकट श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वर्गीय शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने फीस प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के अधिकार के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया और विजय हासिल की। आज उनके प्रयासों का लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीकान्त शुक्ल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और जनहित के लिए देखे गए सपने आज भी जीवित हैं। उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने तथा शिक्षा व्यवस्था में समानता स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका सपना था कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।
उन्होंने कहा कि मेधा पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। पार्टी की प्रमुख मांगों में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस लेना, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की सुविधा देना, निजी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत मुफ्त दाखिले की व्यवस्था को सरल बनाना तथा शिक्षा-प्रशिक्षण संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के गरीब छात्रों को दशमोत्तर कक्षाओं में निजी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय का लक्ष्य हासिल करना तथा गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा और उनके अधिकार दिलाना ही स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उमेश पाण्डेय मुन्ना, पं. सुनील भट्ट, संतोष शुक्ल, विशाल सिंह, अंकित सिंह, रवि शुक्ल, कार्तिकेय तिवारी, गिरीश चन्द्र गिरी, नागेन्द्र मिश्र, प्रतीक मिश्र, अजय कुमार चौधरी, राहुल त्रिपाठी, जावेद अख्तर, विपुल सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, मृत्युंजय पाठक, रामरीका पाण्डेय, विजय कुमार पाल, दिनेश कुमार चौधरी, राजू द्विवेदी सहित मेधा के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages