बस्ती। रोजगार सृजन योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों की तलाश शुरू हो गई है। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, जेल रोड, बस्ती में वर्ष 2026-27 के लिए एक माह के पाककला (फूड प्रोसेसिंग)/बेकरी प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता साक्षर निर्धारित की गई है। कुल दो प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। प्रत्येक कार्यक्रम की अवधि एक माह होगी और एक कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण निःशुल्क होगा। प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार लागू होगा। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को सक्षम स्तर से जारी प्रमाणपत्र की छायाप्रति आवेदन के साथ लगानी होगी। प्रशिक्षार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र प्राप्त और जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में जमा किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों की सूचना 18 सितंबर को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment