<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

सद्भावना दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी, तकनीकी क्रांति में योगदान को किया नमन

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती गुरुवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। बस्ती सदर विकासखंड के मरवटिया गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।


संगठन सृजन अभियान के तहत बस्ती में सक्रिय केंद्रीय पर्यवेक्षक चंदन यादव और प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ. आरपी त्रिपाठी व नवीन सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम भारत का सपना देखते थे। वे अपने भाषणों में 21वीं सदी में भारत की तरक्की की बात करते थे। उनका मानना था कि विज्ञान और तकनीक के माध्यम से देश में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। उनके कार्यकाल में टेलीकॉम और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को नई गति मिली।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए कंप्यूटर एवं विज्ञान की शिक्षा को जरूरी मानते थे। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के लिए बजट बढ़ाया तथा ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कराई। पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर देने के लिए मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी को देश में तकनीकी क्रांति की नींव मजबूत करने का श्रेय जाता है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन परिस्थितियों में उन्होंने देश की बागडोर संभाली और विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया। उनके योगदान और देश के लिए किए गए बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में जयंत चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, शिव विभूति मिश्र, गिरजेश पाल, डॉ. आलोक रंजन वर्मा, राम बहादुर सिंह और रामपूरन चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages