<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप में 156 बच्चों का परीक्षण


बस्ती। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को बीआरसी विक्रमजोत में एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 156 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया।
परीक्षण के आधार पर बच्चों को आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, आईडी टीएलएम किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
एलिम्को की टीम में कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम व अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, तकनीशियन विवेक कुमार तथा डाटा ऑपरेटर आकाश ने बच्चों का परीक्षण किया। बच्चों के ऑनलाइन यूडीआईडी संबंधी कार्य में महिंद्रा टेक फाउंडेशन की ऋतु पांडेय और अभिषेक ने सहयोग किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी ने किया। कैंप में सभी स्पेशल एजुकेटर तथा फीजियोथेरेपिस्ट अजय पांडेय ने सहयोग प्रदान किया।
जिले में अभी दो और उपकरण मापन कैंप आयोजित किए जाने हैं। 21 अगस्त को बीआरसी साऊंघाट तथा 22 अगस्त को बीआरसी बहादुरपुर में कैंप लगाया जाएगा, जहां दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages