<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हरीश द्विवेदी का दिल्ली में भव्य स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के दिल्ली प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता ई. अरविन्द पाल के नेतृत्व में दिल्ली एयरपोर्ट, अप भवन तथा हरीश द्विवेदी के दिल्ली स्थित आवास पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ई. अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बस्ती के पूर्व सांसद को पार्टी संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। हरीश द्विवेदी संघर्षशील, ऊर्जावान और समर्पित नेता हैं। नई जिम्मेदारी में उनकी भूमिका संगठन को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
स्वागत करने वालों में प्रमोद पाण्डेय, दीपक सिंह, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, आर.डी. सिंह, हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages