<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

महादेवा चौराहे पर फल विक्रेता से 26 हजार रुपये की चोरी


महादेवा, बस्ती। महादेवा चौराहे पर गुरुवार को पुलिस चौकी के सामने फल विक्रेता को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 26 हजार रुपये चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फल विक्रेता रंगीलाल सोनकर चौराहे पर अपनी दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और बातचीत के दौरान उन्हें अपने शरीर पर कीड़ा रेंगने की बात बताकर भ्रमित करने लगा। उसकी बातों में आकर रंगीलाल ने अपना हल्का कुर्ता उतारकर नीचे रख दिया।
इसके बाद उक्त व्यक्ति ने रंगीलाल से एक दर्जन केले देने को कहा। जैसे ही फल विक्रेता केले लेने के लिए दुकान से कुछ दूरी पर गए, मौका पाकर आरोपी उनकी जेब में रखे करीब 26 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
कुछ देर बाद रंगीलाल को रुपये चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने महादेवा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चौकी के सामने हुई घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चर्चा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages