<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

नेवारी से निकला भव्य जुलूस, अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी


महादेवा, बस्ती। बनकटी क्षेत्र के नेवारी गांव में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेवारी गांव से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जुलूस नेवारी से निकलकर ठकुरापार, महादेवा, आमकोइल, पुनः महादेवा, ठकुरापार, सोहिला, गौरा और धुंधा होते हुए जामिया मस्जिद नेवारी पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए दरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गूंजता रहा।
जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई। आरक्षी राकेश तिवारी और आरक्षी विशाल यादव सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहे।
जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और अमन-चैन का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने मिल-जुलकर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया।

No comments:

Post a Comment

Pages