<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा खेल का जोश, “खेलेगा भारत-जीतेगा भारत” का दिया संदेश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” अभियान के तहत विभिन्न फिटनेस गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान हॉकी, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपनी शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बृजेश पटेल, प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages