<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 17, 2026

हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी


बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा किए जाने के बाद बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य बधाई कार्यक्रम आयोजित किया।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर हर्ष व्यक्त किया और हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना पूरे बस्ती जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केंद्रीय संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी की नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, केके दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडे, हनुमान प्रसाद भोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages