वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
कलवारी, बस्ती। चेहलुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र की गायघाट चौकी पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी ने संबोधित करते हुए सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।
उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि ताजिये का जुलूस पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक मार्ग से ही निकाला जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
बैठक में गायघाट चौकी प्रभारी राकेश मिश्र, विजय शंकर मिश्र, अखंड सिंह, राम सुरेश, प्रवीण कुमार, शमशेर अली, जुम्मन, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अफजल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment