वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर कड़र धाम मंदिर में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 हजार पार्थिव पूजन के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से श्रीरामचरितमानस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्वान श्रीरामचरितमानस के विविध प्रसंगों पर अपने विचार एवं व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
राजेश मिश्र ने कहा कि महापर्व के सभी आयोजन सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति में अरुण भारती, ओम प्रकाश ठाकुर, शैलेष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सौरभ कुमार बोस, सौरभ मिश्र एडवोकेट, संतोष मिश्रा, विशाल पाण्डेय, राहुल मिश्रा तथा आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment