<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 21, 2026

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

गोरखपुर। तहसील गोला क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहा देवार और ज्ञानकोल का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय से खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की जरूरतों का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत कार्यों में पूरी तत्परता बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी गोला, थाना प्रभारी बड़हलगंज, तहसीलदार, आपूर्ति विभाग के कर्मचारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages