<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 21, 2026

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा


गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी अनिवार्यता और निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को NMOPS/अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। अटेवा पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से यात्रा शुरू की, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने की, जबकि संचालन महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था के कारण सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पूर्व की तरह बहाल करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस को स्वीकार नहीं किया है।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों और शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद एवं अर्जुन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं जिला प्रवक्ता अवनिंद्र कुमार सिंह ने निजीकरण का विरोध करते हुए इसे निम्न और मध्यम वर्ग के भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों, फार्मासिस्ट, नर्स, डॉक्टर, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
कार्यक्रम को अखंड प्रताप सिंह, रुपेश कुमार श्रीवास्तव, तारकेश्वर शाही, दुर्गाविजय सिंह और पवन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages