<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

बीपी मंडल पिछड़ा वर्ग के नायक, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी - महेन्द्रनाथ यादव


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बिन्देश्वरी प्रसाद (बीपी) मंडल की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि स्व. बीपी मंडल को इतिहास में पिछड़ा वर्ग के नायक के रूप में याद किया जाता है। मंडल आयोग की सिफारिशों के लागू होने से पिछड़े वर्ग को अधिकार मिला, लेकिन सामाजिक न्याय को पूरी तरह जमीन पर उतारने के लिए आयोग की अन्य सिफारिशों को भी लागू किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल बहुसंख्यकों के मसीहा और पिछड़ों की आवाज थे। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और गैरबराबरी को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंडल आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार की नौकरियों में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण सुनिश्चित हुआ और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला।
वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी उनके विचारों और सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप सामाजिक विषमता दूर करने के लिए निरंतर सक्रिय है।
कार्यक्रम में राम प्रकाश सुमन, पप्पू यादव, सौरभ मिश्रा, हनुमान प्रसाद चौधरी, बदरू हसन, सुशील यादव, आरडी निषाद, चन्द्रभान यादव, नित्याराम चौधरी, फूलचन्द चौधरी, राजू गोंड, प्रशान्त यादव, घनश्याम यादव, पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, पप्पू श्रीवास्तव सहित सपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages