<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

श्रावण महापर्व में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पार्थिव शिवलिंग का हुआ पूजन


बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव के तहत मंगलवार को कडऱ शिव मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन किया और देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया।
प्रातः नौ बजे से ही मंदिर परिसर शिवभक्तों के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके बाद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, पंडित हर्षित पाण्डेय, अनमोल शुक्ल और विकास मिश्रा के संचालन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में अरुण भारती, जय प्रकाश ठाकुर, कुंदन, दिलीप पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ कुमार बोस, अनूप मिश्रा, सौरभ कुमार मिश्र, विशाल पाण्डेय, ओम प्रकाश ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और शिवभक्त शामिल हुए। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने श्रद्धालुओं, सहयोगियों और पौरोहित्य वर्ग के प्रति आभार जताते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की।
पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक के बाद दोपहर दो बजे से श्रीरामचरितमानस चर्चा का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और उनके लोककल्याणकारी संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ जनमानस में भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

No comments:

Post a Comment

Pages