<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

डा. वी.के. वर्मा बने सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डेन


बस्ती। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर डा. वी.के. वर्मा को सिविल डिफेंस का डिप्टी चीफ वार्डेन नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने बताया कि डा. वर्मा ने विगत वर्षों में नागरिक सुरक्षा से जुड़कर सराहनीय कार्य किया है। उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
डा. वी.के. वर्मा की नियुक्ति पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डेन बस्ती डा. कुलदीप सिंह सहित नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इनमें सेक्टर वार्डन अनूप सिंह, डा. डी.के. गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, काजी फरजान, दीपक प्रजापति, रोहित लाल यादव, पूजा पाण्डेय, जम्बोत्री चौधरी, प्रताप शंकर पाण्डेय, राजीव शरण, आदर्श मिश्रा, उमेश कुमार, देवनारायण पाठक, मंगल प्रसाद दूबे, आशीष श्रीवास्तव, के.के. प्रजापति, प्रमोद कुमार और विकास तुली आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages