<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

काउंसलिंग से दूर हुआ पति-पत्नी का मनमुटाव, खुशी-खुशी साथ रहने को हुए राजी


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद को काउंसलिंग के माध्यम से दूर कराया। पुष्पा और ईश्वरचंद्र के प्रकरण में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने लगातार काउंसलिंग कर दोनों पक्षों की समस्याओं को समझा और आपसी संवाद के जरिए विवाद का समाधान कराया।
काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी बिना किसी दबाव के हंसी-खुशी एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनों ने मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर सहमति जताई।
प्रकरण के समाधान में काउंसलर वशिष्ठ राय, विकास रंजन मणि त्रिपाठी, शिव प्रसाद शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनीता सिंह, महिला कांस्टेबल शिखाश्री और महिला कांस्टेबल अनीषा चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

Pages