<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

शैलेश कुमार राजभर ने सुनी ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड


संत कबीर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को बघौली मंडल के भगवानपुर में ग्रामीणों के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष रामकरन राजभर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव शैलेश कुमार राजभर मौजूद रहे।
इस अवसर पर शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में जागरूकता बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों से प्रेरणा लेकर लोग समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता विकास और जनकल्याण के कार्यों से प्रभावित है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुटे हैं।
इस दौरान राम अजोर गोंड, जोखन गिरि, बुधिराम राजभर, रवि देव नायक, जयराम यादव, राम प्रसाद चौधरी, बूथ अध्यक्ष रामकरन राजभर, बूथ अध्यक्ष दीपक राजभर, सेक्टर अध्यक्ष मोहन गिरि, कमलेश विश्वकर्मा, बेचन मौर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, बेचन गौतम, फातिमा हुसेन, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, गंगाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages