<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश बस्ती शमसुल हक के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आहूत की।

बैठक में सचिव ने पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया कि वे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल एवं शीघ्र निस्तारण के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया।

इस दौरान पराविधिक स्वयं सेवकों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे आमजन को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और उसमें उपलब्ध न्यायिक सुविधा के बारे में जानकारी दें। बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता से संबंधित मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है।

चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने भी पराविधिक स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेवकों से लोक अदालत की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages