<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 14, 2026

चित्र प्रदर्शनी में दिखी आजादी के संघर्ष की झलक


बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और सेनानियों के त्याग-बलिदान को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण, भारतीय विरासत तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मेहंदी, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages