बस्ती। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल रहा है। योजना से अब तक 185 लाभार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए लाभान्वित किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के साथ स्वरोजगार और आय के अवसर भी बढ़े हैं।
योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना है। योजना से लाभान्वित प्रमुख मत्स्य पालकों में दीप शिखा पत्नी रमेश कुमार तिवारी, ग्राम पलिवारपुर, कप्तानगंज, सुप्रिया मौर्य पत्नी सत्येंद्र कुमार मौर्य, ग्राम पलिवारपुर तथा शशि प्रभा सिंह पत्नी आदर्श प्रताप सिंह, ग्राम पचदेवरी साहू सहित अन्य लाभार्थी शामिल हैं।
लाभार्थियों ने योजना का लाभ लेकर मत्स्य पालन को आय के साधन के रूप में विकसित किया है। तालाबों के बेहतर उपयोग, वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक मत्स्य पालन से उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
योजना में महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की भागीदारी बढ़ने से आत्मनिर्भरता को भी बल मिल रहा है। विभाग की ओर से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में मत्स्य उत्पादन, रोजगार और ग्रामीण आय में और वृद्धि की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment