<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 14, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव के प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, बस्ती भाजपा ने दी बधाई


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बस्ती भाजपा में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उन्हें प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है। राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी चुनाव में शानदार सफलता हासिल करेगी।
हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2006 से 2010 तक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष और 2010 से 2013 तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2014 और 2019 में वे बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे और वर्तमान में असम भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजयपाल सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages