<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

दंगल देखने गए युवक की चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार


गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को करीब दो बजे वादिनी का नाती मोटरसाइकिल खड़ी कर दंगल देखने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। तहरीर के आधार पर थाना बड़हलगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविभूषण राय की टीम ने कार्रवाई करते हुए तौफिक उर्फ कोलाधर पुत्र हजरत निवासी समय स्थान पडौली और गुलशन पुत्र समतुल निवासी समय स्थान पडौली, थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तौफिक के खिलाफ पूर्व में भी बड़हलगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के खिलाफ वर्तमान मामले में धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविभूषण राय, कांस्टेबल विवेक गौड़ और कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages