बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के गायघाट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विशिष्ट अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बेहतर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं के खातों में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी के खाते में यह राशि नहीं पहुंची।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ रही है। चीनी, गैस और खाद के दाम बढ़ने से आम जनता प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है।
विशिष्ट अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास नजर नहीं आया और महंगाई लगातार बढ़ी है। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम जियावन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, डा. किताबुल्लाह अंसारी, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सपा के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
सम्मेलन में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी, बीएलए, सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर पर्यवेक्षक और जोन प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मो. स्वालेह, विजय विक्रम आर्या, गीता भारती, गुलाब सोनकर, संजय गौतम, रोहित आर्या, दया शंकर मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला कक्कू, राजा राम यादव, रवींद्र यादव, जावेद पिंडारी, महंत यादव, जमील अहमद, राजेंद्र चौरसिया, यूसुफ अंसारी, रणजीत यादव रिनटू, आरडी गोस्वामी, रामबृक्ष यादव, कैश मोहम्मद, अमरेन्द्र यादव, मनोज यादव, कोइल यादव, महेंद्र यादव, सुभाष यादव, चंद्रिका यादव, विजय प्रताप यादव, राघवेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद यादव, प्रेमजी यादव, राजेश पटेल, गिरीश चंद्र, इरशाद अहमद, निशार अहमद, मैंसर अली, सुभाष चंद्र यादव, हीरा यादव, देवनाथ यादव, राजेश यादव, ज्ञान चंद्र चौधरी, बैजनाथ शर्मा, नंदलाल यादव, रामशंकर निराला, विजय पाल यादव, गजानन पाल, सर्वजीत यादव, इंद्रसेन यादव, विवेक यादव विक्की, लालमन यादव, मान सिंह यादव, रवींद्र यादव, अखिलेश यादव समेत हजारों सपा नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment