<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

शिमलगुड़ी यार्ड में जलभराव, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी यार्ड में मानसून के दौरान जलभराव होने के कारण रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है।

रेलवे के अनुसार, 06 अगस्त 2026 को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर उत्तर लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, गुवाहाटी, रंगिया और न्यू बंगाईगांव होकर संचालित की जाएगी।

इसी प्रकार, 06 अगस्त 2026 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन उत्तर लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ और रंगिया के रास्ते अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और मार्ग की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages