<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

माल लदान से पूर्वोत्तर रेलवे की आय 165 करोड़ रुपये के पार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराई जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों के चलते पूर्वोत्तर रेलवे में माल लदान लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई 2026 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 1.412 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जिससे 165.56 करोड़ रुपये की आय हुई।

केवल जुलाई 2026 के दौरान ही 0.47 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे रेलवे को 57.78 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि चालू वित्तीय वर्ष की जुलाई तक माल लदान से प्राप्त आय, पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि की 162.49 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 1.89 प्रतिशत अधिक रही। रेलवे प्रशासन का कहना है कि माल ढुलाई सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक एवं ग्राहक-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में भी माल लदान और राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages