बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्ती के तत्वावधान में गुरुवार को जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री चौक (झंडा चौक) से झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा कंपनी बाग चौराहा, जनता होटल, गांधीनगर होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया।
समापन अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की आन, बान और शान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य जन-जन में देशप्रेम की भावना जागृत करने के साथ संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में विधायक हरैया अजय सिंह समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय अमित कुमार वर्मा, शिवानी सिंह, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’ और विनय सिंह भारद्वाज ने किया। तिरंगे को नमन के साथ राष्ट्रभक्ति के जोश में कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:
Post a Comment