<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

बस्ती–महुली रोड पर सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा


महादेवा, बस्ती। विकास खंड बनकटी क्षेत्र से गुजरने वाले बस्ती–महुली मार्ग पर कई स्थानों पर सूखे पेड़ और उनकी शाखाएं सड़क की ओर झुकी हुई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
बस्ती–महुली मार्ग जिला मुख्यालय को बनकटी होते हुए संतकबीरनगर जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर कई विद्यालय भी स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों का आवागमन होता है। इसके अलावा मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की भी लगातार आवाजाही रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान सूखे पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़क पर गिर सकती हैं। कई स्थानों पर पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं और सड़क की ओर झुके हुए हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण कराकर खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करने और नियमानुसार उन्हें हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते कदम उठाकर संभावित दुर्घटना को टाला जाना चाहिए।
अब सवाल यह है कि हादसे का इंतजार किया जाएगा या समय रहते जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करेगा?

No comments:

Post a Comment

Pages