<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

देशभक्ति के रंगों में रंगे केबीएस यूनिक स्कूल के नन्हे कलाकार


गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवानपुर फर्टिलाइजर क्षेत्र स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल परिसर में ‘मेरा भारत महान’ विषय पर देशभक्ति चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बच्चों ने अपने अभिभावकों के सहयोग से घर पर देशभक्ति से जुड़े आकर्षक एवं रंग-बिरंगे चित्र तैयार किए। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव, भारतीय संस्कृति और देश की समृद्ध विरासत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के निर्देशन में तथा शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी और रुचिता के संचालन में हुई प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग-बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा के साथ देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का भी विकास होता है।
विद्यालय परिवार के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के चित्रों का चयन किया जाएगा और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages