<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

संत रविदास के संदेशों को अपनाकर विकसित भारत में योगदान दें - हरीश द्विवेदी


बस्ती। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही संकल्प रथ यात्रा बुधवार को साऊंघाट विकास खंड के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मुड़बरा चिंता पहुंची। यहां पूर्व सांसद एवं भाजपा असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कलश को माथे पर रखकर संकल्प रथ यात्रा में सहभागिता की।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि संकल्प रथ यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई है, जो देश और प्रदेश में निरंतर चल रही है। उन्होंने नागरिकों से गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाने तथा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास भक्ति काल के महान संत और समाज सुधारक थे। उनके विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित थे। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। रविदास जी का मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और जन्म से कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। व्यक्ति अपने गुणों और कर्मों से महान बनता है। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को प्रेरणा देता है।
संकल्प रथ यात्रा के जिला अभियान संयोजक, भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में संकल्प रथ यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है और लोगों को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक विनय यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, विजय पाण्डेय, राजू, हरीश सिंह, दिलीप पाण्डेय, राजन कुमार, अनिल चौधरी, गौरी शंकर, तीज राम यादव, धनंजय सिंह, अमित यादव, शिवपूजन राजभर, विजय राजभर, वागीश सिंह, प्रदीप पल्लव, जगन्नाथ यादव सहित बूथ अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages