<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

बिछुड़े कांवड़ियों को अपनों से मिलाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान


बस्ती। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की ओर से जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में कांवड़ महोत्सव के दौरान संचालित ‘बिछुड़े मिले’ शिविर में 50 बच्चों समेत अनेक बिछड़े कांवड़ियों को उनके परिजनों व साथियों से मिलाया गया।
जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि रोते-बिलखते बच्चों के चेहरे पर अपनों को पाकर जब मुस्कान लौटती है तो शिविर में किया गया परिश्रम सफल महसूस होता है। शिविर के समापन अवसर पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि ऐसे खोया-पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी। पिछले 35 वर्षों से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा लगातार शिविर का संचालन किया जाना बड़ी उपलब्धि है। बिछड़े लोगों को उनके अपनों से मिलाना पुनीत कार्य है।
समाजसेवी एवं समिति के संरक्षक डॉ. वी के वर्मा ने शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से लगातार खोया-पाया शिविर का संचालन समाजसेवा की मिसाल है।
शिविर के संचालन में भाजपा नेता अंकुर वर्मा, राम अधार पाल, प्रदीप सिंह पिकूं, नवीन दूबे, अनिल दूबे, अमित सिंह, ब्रह्मदेव यादव देवा, बालकृष्ण तिवारी पिकूं, आलोक सिंह ‘अंशू’, महेन्द्र प्रताप चौधरी, राजेश्वर तिवारी, प्रिंस शुक्ला, कौशल शुक्ल, सुभाष चंद्र जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी, कौशल कुमार पाण्डेय, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, बब्लू तिवारी, विजय प्रकाश गोस्वामी, रविशंकर शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, दुर्गेश सोनकर आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages