इस अवसर पर रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज, वंदे मातरम, राष्ट्रगान और देश की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक भारतीय के मन में होनी चाहिए।
पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर और मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ‘पवन’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में राकेश शर्मा, अश्वनी उपाध्याय, चंद्रशेखर ‘मुन्ना’, मुरलीधर शुक्ल, शशांक त्रिपाठी ‘अन्नू’, वेदप्रकाश तिवारी, जगदंबा शुक्ल, अनिल मौर्य, जनार्दन शुक्ल, मनोज कुमार, अतुल पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment