<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 12, 2026

कांवरियों के लौटने के बाद तिलकपुर मंदिर में चला सफाई अभियान, ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाया कूड़ा


बस्ती। कांवर यात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद शिव मंदिरों के आसपास बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। सफाईकर्मी अपनी क्षमता के अनुसार सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में समाजसेवी ‘पेड़ वाले बाबा’ गौहर अली ने बुधवार को तिलकपुर मंदिर गोटवा के पास स्वच्छता अभियान चलाया।
गौहर अली ने बताया कि कांवरिया यात्रा समाप्त होने के बाद तिलकपुर मंदिर के आसपास काफी गंदगी जमा हो गई थी। इसके बाद करीब 10 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे और कूड़ा-कचरा एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कराया तथा उसका उचित निस्तारण किया।
उन्होंने लोगों से कूड़ा-कचरा न जलाने की अपील की। कहा कि कूड़ा जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने स्वच्छता अभियान की सराहना की।
अभियान में अखिलेश राज, ग्राम प्रधान रोशन अली, राहुल कुमार, अजीत सिंह, यादव, शरद पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages