<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

'आपका प्रमुख आपके द्वार' अभियान पहुंचा धुरदा जंगल व बनगवा खास, पौधरोपण के साथ सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को 'आपका प्रमुख आपके द्वार' अभियान के तहत ग्राम पंचायत धुरदा जंगल एवं बनगवा खास में जनसंवाद एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसंवाद के दौरान श्रीश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में जनसहभागिता आवश्यक है और सभी को मिलकर विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य स्थानीय समस्याओं से प्रमुख प्रतिनिधि को अवगत कराया। श्रीश पाण्डेय ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खुशीराम वर्मा, ग्राम प्रधान चिंताराम वर्मा, विवेक सिंह राजन, अर्जुन पासवान, संजीव पाण्डेय, गुलशन राजभर, सचिव सोमनाथ वर्मा, पंचायत सहायक दुर्गावती वर्मा, कोटेदार सुनील राजभर, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता देव दीपक पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, एस.पी. मिश्रा, सचिव अभिषेक सोनी, नवीन पाण्डेय, शुभसागर पाण्डेय, जगदेव वर्मा, सेवालाल यादव, रामप्रकाश यादव, आंगनबाड़ी सहायिका पुष्पा देवी, सुमन देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages