वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। कप्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 850 ग्राम गांजा और 4520 रुपये नकद बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11:55 बजे आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई बुजुर्ग के पास से बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार, जनपद बस्ती, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मौके पर अवैध रूप से गांजा बेच रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 850 ग्राम गांजा तथा 4520 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 215/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

No comments:
Post a Comment