<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

एडिटेड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे ₹15,140, खोराबार पुलिस ने साइबर कार्रवाई से वापस कराई पूरी रकम

गोरखपुर। ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत देते हुए खोराबार थाना पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर उसके ठगे गए ₹15,140 वापस करा दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में की गई।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसकी एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के बदले रुपये की मांग की। भयवश महिला ने आरोपी के खाते में ₹15,140 ट्रांसफर कर दिए।

घटना के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही खोराबार थाना की साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खाते में भेजी गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश एवं संबंधित बैंक से आवश्यक पत्राचार के उपरांत शुक्रवार को पूरी ₹15,140 की राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्रुति वर्मा (साइबर नोडल), उपनिरीक्षक शिवम यादव (साइबर हेल्प डेस्क) तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए बीर बहादुर सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 

No comments:

Post a Comment

Pages