<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

पूर्वदशम छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर तक भर सकेंगे नए फॉर्म


बस्ती। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछड़ी जाति के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेंट ब्रिज (APB) प्रणाली के माध्यम से उनके आधार से जुड़े बचत बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। नवीनीकरण (Renewal) आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि नए (Fresh) आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार से सीडेड होना तथा एनपीसीआई (NPCI) से मैप होना अनिवार्य है। सभी शिक्षण संस्थानों को आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग संबंधी सूचना विद्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रवृत्ति भुगतान के दौरान किसी प्रकार की ट्रांजैक्शन विफलता की समस्या न हो।

No comments:

Post a Comment

Pages