<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

10-12 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग


बस्ती। बस्ती मंडल मुख्यालय में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला महामंत्री एवं नामित सभासद कन्हैया लाल ने राजस्व परिषद लखनऊ के अध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि बस्ती मंडल के विभिन्न कार्यालयों में कई कर्मचारी करीब 10 से 12 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। संगठन का कहना है कि लंबे समय तक एक ही कार्यालय में तैनाती के कारण संबंधित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर अनियमितता, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस संबंध में पूर्व में कई बार आयुक्त, बस्ती मंडल को भी अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
हियुवा जिला महामंत्री ने पत्र में छह कर्मचारियों का उल्लेख करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। इनमें कलेक्ट्रेट बस्ती के वरिष्ठ सहायक शैलेश कुमार श्रीवास्तव व अनुपम कुमार, कनिष्ठ सहायक आलोक कुमार सिंह व सलम श्रीवास्तव तथा कलेक्ट्रेट संतकबीर नगर के वरिष्ठ सहायक राजेश रसाल व सौरभ श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।
पत्र में शासन के 5 मई 2026 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी कर्मचारी के एक मंडल में सात वर्ष पूर्ण होने के बाद उसका स्थानांतरण दूसरे मंडल में किया जाना शासनादेश के अनुरूप है। संगठन ने मांग की है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के संबंध में निष्पक्ष जांच कर शासन के निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
कन्हैया लाल ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और लंबे समय से तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि मामला जनहित और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ा है, इसलिए शासन के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Pages