<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

किसानों से ऋण वसूली में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग


बस्ती। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल एडवोकेट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बभनान शाखा के प्रबंधक पर किसानों के केसीसी और नॉनसेक्योर्ड लोन की वसूली में कथित अनियमितता एवं उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों के केसीसी व नॉनसेक्योर्ड लोन को पर्याप्त सूचना दिए बिना एनपीए किया जाता है। ऑनलाइन सेटलमेंट के दौरान भी किसानों से कथित तौर पर भारी रकम वसूले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राहकों से न्यूनतम धनराशि बैंक में जमा कराकर प्राइवेट रिकवरी एजेंटों के माध्यम से अधिक रकम वसूली जाती है।
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि फर्जी रिकवरी एजेंटों के जरिए ग्राहकों के घर भेजकर नॉनसेक्योर्ड और केसीसी ऋण में नीलामी व कुर्की की धमकी दी जाती है। ग्राहकों से पूरी रकम लेने के बाद बैंक में कथित रूप से कम धनराशि जमा किए जाने और शेष रकम के बंदरबांट का भी आरोप लगाया गया है।
रामकुमार पटेल ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा केसीसी और नॉनसेक्योर्ड लोन की वसूली में आरबीआई के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी पाए जाने पर संबंधित शाखा प्रबंधक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Pages