<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

हत्या के प्रयास के आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना चिलुआताल पर दर्ज मुकदमा संख्या 573/2026 के तहत आरोपी समीम पुत्र स्वर्गीय करीमुल्लाह, निवासी भिटनी, थाना चिलुआताल, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2026 को आरोपी नशे की हालत में मोटरसाइकिल से पहुंचा और वादी पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से मारपीट की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशिष सिंह तथा कांस्टेबल अंकित दूबे शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages